फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There are six power cuts every day, more than 50 complaints are received

Chitrakoot News: प्रतिदिन छह बार होती कटौती, 50 से अधिक मिलती शिकायतें

Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
There are six power cuts every day, more than 50 complaints are received
चित्रकूट / मानिकपुर। बिजली की आपूर्ति शहर और ग्रामीण क्षेत्रों मेंं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। विद्युत निगम के बनाए गए हेल्प लाइन नंबर 1912 में रोजाना 50 शिकायत बिजली नहीं रहने की आ रही हैं। औसतन प्रतिदिन छह बार बिजली की कटौती हो रही है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के गांव डोडामाफी, खिचरी, निही,उंचाडीह, नागर, बराहमाफी, छेरिया, जोरामाफी, अमचुर नेरूआ, किहुनिया, इटवा, बंबिया। पहाड़ी क्षेत्र के भदेहदू, कनकोटा, रामपुर, देवारी, लोहदा,पनौटी, आकरी, सगवारा, चनटह,,कंधवनिया, नोनार, देवल, चौरा आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति तीन दिन प्रभावित रही। डोडाफामी निवासी राजेश कोल ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सुधर नहीं रही है। जोरामाफी गांव के विनय कुमार ने बताया कि सात से आठ घंटे रोजाना आपूर्ति बंद रहती है। भरतकूप क्षेत्र के खंभरिया गांव निवासी महेश पटेल ने बताया कि दो दिन पहले तार टूट गया जिसे ठीक करने दो घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे। सिधौली के रामकुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार पत्र देकर अवगत करा चुके है फिर भी सुधार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सही करने के लिए विद्युत उप केेंद्र सरधुआ व भदेदू के बीच 33 केवी लाइन के लिए टावर लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा उप केंद्र पहाड़ी, सरैया, में भी बिजली के उपकरण बदलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक सिंह
अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed