फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Then arose the demand for a separate Bundelkhand state, turns resolution Tour

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग फिर उठी, निकली संकल्प यात्रा

Wed, 30 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 30 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Then arose the demand for a separate Bundelkhand state, turns resolution Tour
मुख्यालय के पटेल तिराहे के पास संकल्प यात्रा लेकर चलते बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी के सदस्यगण। - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर मंगलवार से संकल्प यात्रा की शुरूआत धर्म नगरी से की। राम घाट में भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय संयोजक संदीप पांडेय के नेतृत्व में  कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों में पोस्टर, बैनर लगाकर नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंचे। जहां पांच सूत्री मांगों का प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर को दिया।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित किया जाए। किसानों का कर्जा माफ हो। अन्ना पशुओं की व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाएं जाए। बुंदेलखंड के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले। किसानों को पांच हजार प्रति महीने पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की आवाज  फिर उठने लगी है। इससे जुड़े विभिन्न संगठन यात्रा, धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने लगे हैं।


बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी ने भी धर्मनगरी से संकल्प यात्रा निकाली है। यह यात्रा झांसी तक जाएंगी। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाने में इन संगठनों को कुछ राजनैतिक दल भी अप्रत्यक्ष रूप से मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed