{"_id":"6553b9c42844b8c31209d016","slug":"theft-revealed-two-arrested-with-cash-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2912-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चोरी का खुलासा, नकदी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चोरी का खुलासा, नकदी समेत दो गिरफ्तार
Tue, 14 Nov 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी । सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा करते दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से दो लाख 46 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं।
सोमवार को कस्बा पहाड़ी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन प्रदीप कुमार चौहान ने थाने में सूचना दी कि वह दुकान की बिक्री का पैसा लेकर अपने पहाड़ी स्थित आवास पर जा रहा था। थकावट के कारण वह नांदी चौराहा में एक दुकान की पटरी पर बैठ गया। इसके बाद चोरों ने उसके रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। जिसमें दो लाख 46 हजार 500 रुपये थे।
थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल के निर्देशन पर उप निरीक्षक रविकांत राय ने आपरेशन दृष्टि के क्रम में 24 घंटे के अंदर नांदी चौराहा स्थित भोला कुशवाहा की दुकान से लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जरिहा निवासी भोला पटेल, खरसेड़ा निवासी पप्पू रैकवार को पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो लाख 46 हजार 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।