फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth who went abroad to earn a living for bread, returned home from jugaad

रोजी रोटी के लिए परदेश कमाने गए युवक जुगाड़ से लौटे घर

Mon, 30 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
The youth who went abroad to earn a living for bread, returned home from jugaad
मानिकपुर/राजापुर/मऊ(चित्रकूट)। रोजी रोटी के जुगाड़ में जिले से परदेस कमाने गए युवक और मजदूर लॉकडाउन होने के बाद अपने-अपने घर वापस लौट रहे हैं। इससे ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी परेशान हैं। जिले में आने वाले परदेसियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। इसके बाद भी कई मजदूर बिना जांच कराए ही अपने अपने गांव पहुंच जा रहे हैं। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं कि परदेसियों के कारण कहीं कोरोना न फैल जाए।
विज्ञापन

जिले में बेरोजागारी के कारण बड़ी संख्या में युवक व मजदूर शहरों में काम करते है। इसमें सबसे अधिक गुजरात व महाराष्ट्र में काम करते हैं। जब से कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन कर दिया गया है। कंपनियां बंद होने से बेरोजागर हो गए। इससे अब परदेसी वापस घर लौट रहे हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव का कहना कि बाहर से आने वालों को मेडिकल चेकअप रास्ते में किया जा रहा है। कुछ लोग जो गांव पहुंच रहे उनका भी चेकअप किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिलरामपुर व बरगढ़ में रोके जा रहे मजदूर
चित्रकूट। जिले की सीमा में बरगढ़, राजापुर , भरतकूप क्षेत्र आता है। इसके अलावा मप्र की सीमा भी पड़ रही है। जहां से मजदूर आ रहे हैं। आने वाले अधिकतर मजदूरों को जिले क े राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित शिवरामपुर व बरगढ़ में रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की ब्लाकवार स्थिति
कर्वी 1180
पहाड़ी 924
मऊ 772
रामनगर 380
मानिक पुर 1132
कुल 4388
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed