{"_id":"68c85d4b8d1e0e720d075d06","slug":"the-youth-injured-after-falling-from-the-train-was-taken-to-the-hospital-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-120948-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-2- परिचय- रेलवे ट्रैक से घायल को स्ट्रेचर पर लेकर आते एंबुलेंस कर्मी । संवाद
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह रेलवे लाइन किनारे एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारी उसे स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचे फिर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
एंबुलेंस के ईएमटी अतुल कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक (30) घायलावस्था में खोह के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा है। खोह के पास पहुंचते तो मौके तक जाने के लिए रास्ता नहीं था। चालक सुनील कुमार के साथ मिलकर घायल को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक लाए फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार बरगढ़ थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि रविवार की देर शाम एक युवक घायलावस्था में रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला।
घायल ने अपना नाम बिहार के पटना निवासी राजू बताया। अपने गांव से मुंबई जाते वक्त ट्रेन से गिरकर वह घायल हो गया था। न चल पाने के कारण वह जंगल में पड़ा रहा। चरवाहों ने स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। इसके बाद उसे भी स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जहां से उसे सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया।