फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The woman was cut off by train

ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

Fri, 14 Dec 2018 10:40 PM IST
gaurav gaurav चित्रकूट
चित्रकूट Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 14 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
The woman was cut off by train
डेमो पिक

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के पास एनटीपीसी में कार्यरत कर्मी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी व सिविल थाना पुलिस का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है, लेकिन परिजनों ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है।


 मानिकपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार को चंद्रालोगरा गांव की रीता तिवारी (27) पत्नी अमित तिवारी का ट्रेन से कटा शव मिला। सूचना पर जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार व सिविल थाना प्रभारी केपी दुबे मय टीम पहुंचे। काफी देर तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन



 इसके बाद महिला के पास पड़े मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि उसका पति प्रयागराज जिले में स्थित एनटीपीसी में नौकरी करते हैं। शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के ससुर नागेंद्र तिवारी ने बताया कि बहू रीता बुधवार को सुबह आठ बजे किसी को कुछ बताए चुपचाप निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कुछ देर बाद उसका फोन आया तो उसने बताया कि वह इस समय प्रयाग के नयापुल के पास से है। वह अपने मायके पनवार जा रही है। इसके बाद उसके मायके फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची है।


 शुक्रवार की सुबह पुलिस से जानकारी हुई कि उसका शव मिला है। ससुराली जनों का कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। मृतका के पिता पनवार जिला रींवा मप्र राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस घटना के बारे में वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। मृतका के दो पुत्र हैं। पूरे मामले में जीआरपी व सिविल थाना प्रभारी ने कहा कि मामला खुदकुशी का है, लेकिन परिजन सही कारण्र नहीं बता रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed