फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The wall being built for the beautification of Kothi pond collapsed, no casualties

Chitrakoot News: कोठी तालाब के सुंदरीकरण के लिए बन रही दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं

Sun, 12 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 12 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The wall being built for the beautification of Kothi pond collapsed, no casualties
11 सीकेटीपी- 13- परिचय- शहर के कोठी तालाब के पास गिरी निमार्णाधीन दीवार। संवाद
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित मराठा कालीन कोठी तालाब की सुंदरीकरण एवं सुरक्षा के लिए बनाई जा रही दीवार शनिवार तड़के ढह गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन निर्माण कार्य अब लगभग एक माह के लिए टल गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दीवार में दरार आने के बाद इसे विभाग द्वारा ही गिराया गया ताकि इसे दोबारा मजबूती से बनाया जा सके।
विज्ञापन


शनिवार सुबह अटल पार्क में टहलने पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि पार्क से सटी बड़ी दीवार धराशायी हो गई है। सूचना मिलते ही नगर पालिका, पर्यटन विभाग और कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष राजीव लखानी ने बताया कि दीवार का निर्माण कई माह से चल रहा था। बीच-बीच में बारिश के कारण कार्य रुक जाता था। आरोप लगाया कि दीवार का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया, जिसके कारण यह टूट गई। उन्होंने कहा कि निर्माण में उपयोग हुए मसाले की जांच कराई जाए। सौभाग्य से जब दीवार गिरी तब वहां कोई काम नहीं चल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने बताया कि कोठी तालाब के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। हाल के दिनों में लगातार बारिश के चलते निर्माण कार्य प्रभावित रहा। मानक के अनुरूप काम न होने की शिकायत मिलने पर कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व दीवार में दरार आने की जानकारी मिली थी। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने दीवार को स्वयं गिरवा दिया ताकि इसे दुबारा सुरक्षित और मजबूत ढंग से बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed