फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The thief escaped from the police station by dodging, constable and home guard suspended

Chitrakoot News: कोतवाली से चकमा देकर भागा चोर, कांस्टेबल और होमगार्ड निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The thief escaped from the police station by dodging, constable and home guard suspended
चित्रकूट। एसओजी व कोतवाली पुलिस एक चोर को तमंचा व जेवर के साथ पकड़ कर लाई लेकिन चोर पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भाग गया। सुबह मामले की जानकारी होते ही कोतवाली के पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने डयूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल और होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। भागे चोर समेत तीनों पर एफआईआर भी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी शिवबली को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कर्वी शहर से गिरफ्तार किया था। उसके पास तमंचा के अलावा चोरी के जेवर और नकदी बरामद हुई थी। उसे कोतवाली में ले जाकर इंट्री कराई और बरामद सामान की सुपुर्दगी की। रात लगभग दो बजे चोर डयूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। इसकी किसी को भनक नहीं लगी। गुुरुवार की सुबह आठ बजे जब डयूटी बदली और मिलान हुआ तो शिवबली नहीं मिला। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली में हलचल मच गई। उसे कई जगह तलाशा गया सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि चोर भाग निकला है।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी अरुण कुमार सिंह ने मामले की पूरी जानकारी कोतवाल उपेंद्र सिंह से ली। इसके बाद हेड कांस्टेबल मुन्ना सिंह, होमगार्ड अजय पाल को निलंबित करने के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही भागे चोर शिवबली के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करने को कहा। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर भागे चोर की तलाश की जा रही है। उधर एसपी ने बताया कि चोर के पास रैपुरा, भरतकूप व कर्वी में हुई कुछ स्थानों पर चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के पकड़े जाने के दौरान चोर के साथ एक और साथी था, जो भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed