फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Tempo driver threw the innocent on the road

टेंपो चालक ने मासूम को सड़क पर फेंका

Sun, 22 Jul 2018 11:05 PM IST
टेंपो चालक ने मासूम को सड़क पर फेंका
टेंपो चालक ने मासूम को सड़क पर फेंका Updated Sun, 22 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
The Tempo driver threw the innocent on the road
कोतवाली में जानकारी देते टेंपो चालक की पिटाई से घायल दंपति। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे दंपति का टेंपो चालक से विवाद हो गया। पटेल तिराहे से दंपति टेंपो चालक से तय भाड़ा करके सवार हुए। रास्ते में सीट से उठाकर दूसरी जगह बैठाया तो यात्री ने विरोध किया। इस पर टेंपो चालक ने उसकी मासूम बालिका को गोद से छीना और सड़क पर फेंक दिया। मासूम को उठाने पहुंचे दंपति ने टेंपो चालक की हरकत का विरोध किया तो उसने रबड़ से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी और आराम से भाग गया। अब घायल दंपति कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने को बैठे हैं।
  मामला शहर के सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड का रविवार की सुबह का है। पड़री शिवरामपुर निवासी विष्णु पुत्र शिवकुमार ने बताया कि वह शनिवार को भौंरी गांव रिश्तेदारी में गया था। रविवार की सुबह गांव जाने के लिए पत्नी गुड़िया व दो मासूम बच्चों को लेकर मुख्यालय पहुंचा। पटेल तिराहे पर एक टेंपो रोककर 15 रुपये प्रतिसवारी के हिसाब से तय कर दंपति बैठ गए। दंपति ने बताया कि बस स्टैंड आकर चालक कल्लू प्रसाद निवासी शिवरामपुर ने टेंपो रोका और सवारी भरने लगा। इस दौरान उसने दो बार उन्हें कभी आगे तो क भी पीछे बैठने को कहा। जिस पर उससे कहा कि दूसरी सवारी को ही पीछे बैठा दो तो वह गाली देने लगा। विरोध करने पर चालक ने उसकी पत्नी की गोद से दो साल के मासूम बालिका को खींचकर सड़क पर फेंक दिया। और बेल्टनुमा रबड़ से पिटाई शुरू कर दी। मासूम को सड़क से उठाकर पत्नी पति को बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। मामले में दंपति ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जिस चालक का नाम बताया गया है उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर घायल दंपति का इलाज कराया गया।
विज्ञापन


कहां गई गश्त व सहायता केंद्र के सिपाही
चित्रकूट। शहर में दिन दहाड़े टेंपो चालक ने जिस अंदाज में दंपति की पिटाई कर दबंगई दिखाई उससे यह भी सवाल उठा कि घटनास्थल के पास ही पुलिस सहायता केंद्र खुला है। बस स्टैंड पर पुलिस गश्त रहती है। आखिर यह सब कहां चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे बढ़ा लिया मनमाना किराया
चित्रकूट। जब से पुलिस ने डग्गामार व टेंपो चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। तब से टेंपो चालकों ने मनमाने तरीके से किराया बढ़ा लिया है। पहले कर्वी से रामघाट तक का दस रुपये लगता था जो अब तीस रुपये तक कर दिया गया है। इसे लेकर रोज विवाद हो रहा है। विरोध करने वाले यात्रियों से टेंपो चालक बीस रुपये ले लेते हैं। अचानक दो तीन गुना किराया बढ़ने से यात्री परेशान हैं। वहीं टेेंपो चालकों का कहना कि कम सवारी बैठा पाते हैं तो खर्च पूरा नहीं निकल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed