{"_id":"6a1b362f1acfa8a98a075cf4","slug":"the-streetlights-on-the-highway-have-been-out-of-service-for-two-years-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131782-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो साल से बंद पड़ी हाईवे की स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो साल से बंद पड़ी हाईवे की स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। नेशनल हाईवे-35 पर खोही मोड़ के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब दो वर्षों से बंद पड़ी है। इससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और राहगीरों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जल्द व्यवस्था न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
अमित ने बताया कि मार्ग पर प्रसिद्ध लैना बाबा सरकार धाम स्थित है। जहां दिन के साथ-साथ रात में भी श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से हाईवे का यह हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। इससे दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
स्ट्रीट लाइट के पोल से आसपास की कुछ दुकानों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिए गए हैं। जब भी मरम्मत के लिए कर्मचारी पहुंचते हैं तो उन्हें पोल में करंट होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इससे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।