{"_id":"ef0c425e294a73bf2e66cc847c50a7e4","slug":"the-store-will-also-have-another-three-hundred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे को दी दुकान तो भरेंगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को दी दुकान तो भरेंगे तीन लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय में नगर पालिका अपनी दुकानों के किराएदारों
विज्ञापन
के स्वामित्व की जांच कराएगा। जिन किराएदारों ने अपनी दुकान किसी अन्य को
दे रखी है। उसे तीन लाख तक का जुर्माना देय होगा।
नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष नीलम करवरिया ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अंधेरा व गंदगी होने की शिकायत मिले तो वहां त्वरित कार्रवाई की जाए।
अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने कहा कि पालिका आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। शहर में आवंटित 240 दुकानों का किराया तो पहले बढ़ाया जा चुका है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान किसी अन्य को किराए में दे रखी है।
इसकी जांच कराई जा रही है। किराएदार परिवर्तित पाए जाने पर ढाई लाख से लेकर तीन लाख तक का जुर्माना लिया जाएगा। बैठक में सविता पाठक, ब्रजेंद्र शुक्ला, डा. विष्णु दत्त बुधौलिया, नीलम बुधौलिया, सुशील श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव, राजरानी त्रिपाठी, राजकुमारी श्रीवास, रमेश सोनी व विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।