{"_id":"60fb03ca8ebc3e587417e469","slug":"the-spread-of-education-is-necessary-for-the-progress-of-the-country-chitrakoot-news-knp642001587","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की के लिए शिक्षा का प्रसार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की के लिए शिक्षा का प्रसार जरूरी
विज्ञापन
चित्रकूट। बेसिक शिक्षा में रिक्त पदों पर चयनित नवनियुक्त अध्यापकों की आनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान जिले में 76 नये शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद जिले के भी नवनियुक्त शिक्षकों को राज्यमंत्री व डीएम ने नियुक्ति पत्र देकर उनके सुनहले भविष्य की कामना की।
शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि किसी के जिंदगी में नई शुरुआत होती है वह दिन बहुत अच्छा लगता है। देश की तरक्की के लिए शिक्षा का प्रसार जरूरी है। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों को निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान एलसीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र के वितरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाब सिंह, रामेद्र गौतम, सभासद प्रेमलाल वाल्मीकि सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खंड शिक्षा अधिकारी चित्रकूट चंद्रमोहन सिंह, मानिकपुर प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।