फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The reality of fishing grounds

Chitrakoot News: मत्स्य पालन स्थलों की जानी हकीकत

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The reality of fishing grounds
28 सीकेटीपी-13- परिचय- मत्स्य पालन केंंद्र के पास निरीक्षण में जानकारी लेतीं केन्द्रीय नोडल अधि - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
चित्रकूट। रक्षा उत्पादन मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं पीएम धन-धान्य कृषि योजना की नोडल अधिकारी मनीषा चन्द्रा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें संयुक्त सचिव ने कृषि कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। बाद में उन्होंने अफसरों को कृषि क्षेत्र में तेजी से सुधार लाने और किसानों की आय वृद्धि के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने मत्स्य पालन स्थल व कृषि फार्म हाउस का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने योजना की जानकारी दी। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि आंकड़ों का सही मिलान कर लिया जाए तथा बेसलाइन सर्वे के आधार पर पांच वर्ष की जिला कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे जनपद की औसत उत्पादकता प्रदेश स्तर की औसत उत्पादकता के बराबर लाई जा सके।
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग ने मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में मिलेट्स शॉप खोलने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें, जिससे जनपद स्तरीय संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जा सके। इस मौके पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed