फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The protesters did not make the approach road

एप्रोच रोड न बनने से नाराज व्यापरियों ने लगाया जाम

Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The protesters did not make the approach road
जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर के ओवर ब्रिज के नीचे एप्रोच रोड न बनाए जाने से नाराज व्यापारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सांकेतिक दुकान बंदी कर नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक जाम के दौरान सैकड़ों वाहन, छात्र और बाइक सवार फंसे रहे। एसडीएम ने जल्द निर्माण शुरु कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इसके बाद दुकानदाराें ने दुकानें भी खोलीं।
विज्ञापन

   
मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे से लेकर शंकर बाजार चौराहे तक ओवरब्रिज बना है। इसके बाद पुल के नीचे एप्रोच रोड बनवाने का प्रस्ताव पास हुआ था। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक सड़क न बनने से व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर व्यापारी इसे बनवाने की मांग कर चुके हैं। अभी तक नाले का निर्माण भी नहीं हो पाया है। इसी से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता के नेतृत्व में बाजार बंद कर ओवर ब्रिज में धरने पर बैठ गये।
विज्ञापन


इससे वहां जाम लग गया। दुकानदारों ने संबधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर सबसे पहले कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी नारेबाजी करते रहे। इसके बाद एसडीएम कर्वी नरेंद्र बहादुर सिंह सीओ राजेश तिवारी के साथ पहुंचे जब वह व्यापारियों से बात करने लगे तो व्यापारियों ने कहा कि डीएम से वार्ता के बिना धरना प्रदर्शन व जाम खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्कूली बच्चों के वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसी। कई बार अधिकारियों ने व्यापारियों को जाम खत्म कर वार्ता करने को कहा। लगभग दो घंटे बाद किसी तरह व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि शहर में बने ओवर ब्रिज के नीचे दोनो तरफ नगर का प्रमुख बाजार है। कई वर्ष से व्यापार प्रभावित हो रहा है।


ओवर ब्रिज के निर्माण को एक वर्ष हो गये। इसके बाद भी एप्रोच रोड का निर्माण नहीं किया गया। दोनों ओर के रास्ते खराब पड़े है। ब्रिज के नीचे अंधेरा रहने से लूट व चोरी की घटनाएं हो रही है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता,युवा अध्यक्ष शेषू जायसवाल, अतुल, राकेश मोदनवाल, नारायण दास अग्रवाल, बच्चू बृजेश, सुशील गुप्ता, विकेक, सुशील गुप्ता, रामनारयाण गुप्ता, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed