फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The person who won 1.5 crore in Dream XI game committed suicide

Chitrakoot News: ड्रीम इलेवन गेम में डेढ़ करोड़ जीतने वाले ने की खुदकुशी

Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The person who won 1.5 crore in Dream XI game committed suicide
मऊ (चित्रकूट)। ऑनलाइन गेम आईपीएल ड्रीम इलेवन में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बीए फाइनल का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी केके शुक्ला ने बताया कि उनका भतीजा राहुल शुक्ला (23) सीपी गौतम महाविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था। शुक्रवार की रात लालता रोड स्थित मकान में पिता को खाना देने गया था। वहां से लौटने के बाद कमरा बंदकर चादर के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब मां जाह्नवी देवी ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने इसकी जानकारी घर के लोगों को दी। परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले ऑनलाइन गेम आईपीएल के ड्रीम इलेवन से राहुल ने एक करोड़ पचास लाख रुपये जीते थे। उसके खाते में एक करोड़ पांच लाख रुपये आए थे। इन रुपयों से उसने जमीन, एक मकान, दो दुकान और स्कार्पियो खरीदी थी।

मऊ थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत में प्रथम दृष्टया खुदकुशी के पीछे पारिवारिक कारण लग रहा है। ऑनलाइन गेम में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने और संपत्ति खरीदने की बात बताई जा रही है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed