फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The person who shot the dancer surrendered

डांसर को गोली मारने वाले ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 12 Dec 2019 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
The person who shot the dancer surrendered
मऊ/बरगढ़(चित्रकूट)। मऊ के टिकरा गांव में पूर्व प्रधान की बेटी की शादी के दौरान डांस कार्यक्रम में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दस दिनों से पुलिस खोजबीन करती रह गई । जेल में पहुंचकर मऊ थानाध्यक्ष ने आरोपी से पूरे मामले की पूछताछ की। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर तमंचे को बरामद करेगी।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के महेवाघाट रानीपुर निवासी अजीत सिंह पुत्र फूलचंद्र पर एक दिसंबर की रात अपने रिश्तेदार के घर मऊ टिकरा में डांस पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ दो फायर करने का आरोप है। जिसमें एक गोली मंच पर डांस कर रही भरूआहमीरपुर निवासी डांसर हिना के जबडे़ में लगी थी। इसके बाद आरोपी तमंचा समेत भाग निकला था। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व उसके पिता फूलचंद्र व पूर्व प्रधान सुधीर सिंह पर आरोपी को शह देकर बचाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन दिन पूर्व पुलिस ने फूलचंद्र व सुधीर सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

इधर पुलिस छानबीन कर रही थी उधर मुख्य आरोपी अजीत सिंह ने कचहरी परिसर पहुंचकर अदालत में वकील के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जेल में आरोपी से बयान लिए गए हैं और अब तमंचा बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
बरगढ़। तीन दिसंबर को हाईवे किनारे बरगढ़ घाटी के पास एक अज्ञात महिला की गोली मार कर हत्या के बाद आरोपी शव फेंक गए थे। जिसकी अबतक शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ ही अज्ञात महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। अब कई प्रमुख स्थलों पर महिला की फोटो के पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। इसकी शिनाख्त या पहचान बताने वाले को पुलिस गुप्त रूप से इनाम भी देगी। अबतक की जांच में यह तय है कि महिला की रास्ते में हत्या करने के बाद किसी चार पहिया वाहन से हत्यारे उसका शव लेकर बरगढ घाटी के पास पहुंचे। वहां शव को फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार पूरी संभावना है कि यह किसी अन्य जिले का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed