{"_id":"5d6820158ebc3e01376a7ae0","slug":"the-person-who-complies-with-the-law-is-the-true-citizen-of-the-country-chitrakutt-news-knp510421852","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून का अनुपालन करने वाला व्यक्ति ही देश का सच्चा नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का अनुपालन करने वाला व्यक्ति ही देश का सच्चा नागरिक
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अरूण कुमार यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईसी प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान व हेमराज सिंह एडवोकेट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सभी अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन करके किया।
सचिव अरुण कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को कई नियम कानूनों की जानकारी देेते हुये कानून के दायरे में रह कर हर कार्य करने की सलाह दी। इसके लिये उन्होंने सभी को कानून की जानकारी रखने को कहा। कानून का पालन करने वाला व्यक्ति ही देश का सच्चा नागरिक होता है। बिना कानून की जानकारी के कोई भी व्यक्ति सफल नागरिक नहीं हो सकता। बताया कि अभी हाल ही में संसद में नया मोटर वाहन अधिनियम पारित किया गया है। जिसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। क्योंकि सड़क पर हर व्यक्ति को चलना पड़ता है और चलने के कुछ नियम शासन द्वारा बनाये गये हैं जिनका अनुपालन जरूरी है अन्यथा गलती आप लोग करेंगे और दण्ड आपके अभिभावक को मिलेगा। कार्यक्त्रस्म में मुख्य अनुशासन अधिकारी फूलचन्द्र चन्द्रवंशी, रामबचन सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, महेन्द्र प्रसाद शुक्ला, उत्कृष्ट कलाकार एवं गायक लालमन प्रजापति, विजयकुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र चौधरी, शंकर प्रसाद यादव, शक्ति प्रताप सिंह सेंगर आदि सहित हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।