फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The palledar locked himself in a room and set himself on fire

Chitrakoot News: खुद को कमरे में बंद कर पल्लेदार ने लगाई आग

Fri, 26 Jul 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The palledar locked himself in a room and set himself on fire
चित्रकूट। शहर के खटकाना मोहल्ले में नशे में धुत पल्लेदार घर के अंदर दरवाजा बंद कर कपड़ों में आग लगाकर बक्से में बैठ गया। कुछ देर में आग पूरे घर में फैल गई। आग की लपटे देख पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। सबमर्सिबल पंप के जरिए आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र बक्से से झुलसे पल्लेदार को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्वी के शंकरगंज खटकाना मोहल्ला निवासी सोनू रैकवार ने बताया कि वह पिता सुरेश रैकवार (65) के साथ घर में अकेले रहता है। बुधवार को वह मजदूरी करने गया था। घर में पिता अकेले थे। शाम को पिता ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर कपड़ो में आग लगा दिया और खुद बडे बक्से के अंदर घुस कर बैठ गए। बाक्सा बंद करते समय कुंडी लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटे देख पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। सबमर्सिबल पंप के जरिए आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी समेत घर जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र बक्से से झुलसे सुरेश को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान पल्लेदार सुरेश ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र, तीन पुत्रियां विवाहित हैं। मृतक पल्लेदारी करता था। पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला के समीप बुधवार की रात ट्रेन से गिरने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। गुरुवार को पुलिस के प्रयास से युवक की तलाश करते पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान मुजफ्फर नगर निवासी शिवबोध के रूप में की है। बताया कि चलती ट्रेन से गिरने पर मौत की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed