{"_id":"61e5aa7e6874a079c01d3eff","slug":"the-mercury-dropped-the-melting-increased-chitrakoot-news-knp675865275","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में गिरावट बढ़ी गलावट तो कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में गिरावट बढ़ी गलावट तो कांपे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शीत लहर और गलन से जनपदवासी बेहाल रहे। अलाव और हीटर भी ठंड दूर नहीं कर सके।
सोमवार की सुबह से सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छूट गई। सड़कों पर निकले लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं हाईवे और सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आई। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। पशु-पक्षी भी सर्दी से परेशान रहे। वहीं गर्म कपड़े खरीदने के लिए देर शाम लोगों की भीड़ नजर आई। गनीवां कृषि फार्म मौसम वैज्ञानिक डा मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व 5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
बुखार व कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़े
चित्रकूट। गलन व शीत लहर बढ़ने से बुखार व कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। दमा व निमोनिया से भी लोगों की हालत बिगड़ रही है। मरीजों को भाप लगवानी पड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मैनहाई के रजनी देवी, बालापुर के महेश प्रसाद, संग्रामपुर बद्री प्रसाद को इलाज के लिए भर्ती कराया।
ठंड से फसलों को फायदा
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि ठंड से दलहनी, तिलहनी व गेहूं की फसलों को फायदा है। इन फसलों के लिए इस समय कम तापमान की जरूरत है। दिन में धूप निकल रही है। यही बड़ी राहत की बात है। एक दो दिनों में मौसम साफ होने की उम्मीद है।