फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The leopard came in search of water and fell into the well

Chitrakoot News: पानी की तलाश में आया तेंदुआ कुएं में गिरा

Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The leopard came in search of water and fell into the well
ऊंचाडीह गांव के बाहर कुएं में मौजूद तेंदुआ। - फोटो : -जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज। संवाद
चित्रकूट। वन विभाग के बरगढ़ रेंज के ऊंचाडीह गांव में पानी की तलाश में आया तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आठ घंटे रेस्क्यू कर तेंदुए को सकुशल निकाला। तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे ऊंचाडीह गांव के चुनकू और रामदुलारे खेत से फसल उठाने जा रहे थे। रास्ते में स्थित कुएं से अजीब सी आवाज आने पर अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणाें ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें तेंदुआ दिखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ प्रत्युष कुमार ने एसडीओ राजीव रंजन व रेंजर नदीम समेत दस सदस्यीय टीम भेजी। रेस्क्यू टीम ने जाल व पिंजरा डालकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम ने कुएं में चारपाई व बांस के जरिए दो रैंप बनाए और ग्रामीणों को वहां से हटा दिया। लगभग चार घंटे बाद शाम चार बजे तेंदुआ खुद रैंप से ऊपर आया और जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

रेंजर मो. नदीम ने बताया कि नर तेंदुआ लगभग 12 माह का था। वह पानी की तलाश में इधर आया और कुएं में गिर गया। मौके पर एसडीएम मो. जसीम, रेस्क्यू टीम में वन्य जीव पालक दिलीप तिवारी, रेंजर सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed