फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The last rites were performed on the assurance of arrest of the accused BJP leaders

Chitrakoot News: आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The last rites were performed on the assurance of arrest of the accused BJP leaders
मानिकपुर (चित्रकूट)। शोहदों व भाजपा नेताओं द्वारा झूठे मुकदमा फंसाने की धमकी व रुपये मांगने से आहत होकर खुदकुशी करने वाली महिला का शुक्रवार को गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके पूर्व परिजनों ने अंतिम संस्कार के पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। एसडीएम के आवास दिलाने व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन मान गए।
विज्ञापन

मानिकपुर के एक मोहल्ला में 11 अगस्त को कोचिंग जाते समय रास्ते में किशोरी से अमित कोल ने छेड़खानी की थी। इसके चार दिन बाद आरोपी की तुलसी जल प्रपात में डूबकर मौत हो गई थी। किशोरी के अनुसार आरोपी के स्वजातीय भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव आशीष कोल व जन अधिकार पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे शिवपूजन कोल ने उसके घर आकर मां को अमित की हत्या, एससी एसटी के मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसके बदले रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

लगातार दबाव बनाने से आहत मां ने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद महिला के परिजनों ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम हो गया था लेकिन महिला के पति नहीं आ पाए थे। इस कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के पहुंचने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार की तैयारी हुई तो एक बार फिर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग काे लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया। सूचना पर एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम, सीओ मऊ फहद अली, मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, रैपुरा विनोद कुमार शुक्ल, बहिलपुरवा आशुतोष तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिलाया। साथ ही एसडीएम ने महिला का कच्चा घर देखकर पक्का मकान दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed