फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The last rites were performed in the night itself, the relatives kept protesting

रात में ही कराया अंतिम संस्कार, परिजन करते रहे विरोध

Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The last rites were performed in the night itself, the relatives kept protesting
चित्रकूट। शनिवार की देर शाम अंधेरा होने तक चले डाकू गौरी यादव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय के ही मंदाकिनी किनारे घाट में उसका अंतिम संस्कार करने को पहुंची। रात होने के कारण परिजनों ने हिंदू धर्म की मान्यता को लेकर रविवार की सुबह अग्निदाह करने की जिद की। इसे लेकर काफी देर तक नदी किनारे तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपनी मौजूदगी में वहीं अंतिम संस्कार कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है लेकिन संभावना जताई गई है कि डाकू के शरीर में तीन या इससे अधिक गोली लगी हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में नदी किनारे डाकू गौरी का अंतिम संस्कार कराया गया है।
पेड़ में नहीं दिखे गोली के निशान
मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बांध के पास डाकू गौरी यादव का मुठभेड़ में एसटीएफ ने खात्मा किया तो उसका शव एक पेेड़ के पास मिला। जमीन पर खून तो पडा था लेकिन पेड में गोली लगने के निशान नहीं दिखे। एसटीएफ ने जिस स्थान पर आग तापने का जिक्र किया वहां दोपहर तक आग सुलगती रही। रात में इसी आग की रोशनी से ही एसटीएफ की टीम को गैंग की मौजूदगी की पुष्टि हुई। आग की लौ से ही एसटीएफ टीम ने असलहाधारियों की मौजूदगी देखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed