{"_id":"594ab57f4f1c1ba12a8b4610","slug":"the-joy-of-yoga-power-between-the-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिमझिम बारिश के बीच योग शक्ति का आनंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश के बीच योग शक्ति का आनंद
चित्रकूट
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर नुमाइशखेत में योग करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। योग दिवस पर सुबह हुई रिमझिम बारिश भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने वालाें का हौसला नहीं रोक सकी। शासन प्रशासन के अलावा अन्य संगठनों से जुडे़ लोगों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए योग कार्यक्रम में प्राणायाम व अन्य योग क्रियाएं शुरू की तो सभी एक रंग में दिखाई पड़े। धर्मनगरी में समाजिक सद्भाव व स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी दिखाई पड़ी। साधू संतों समेत बड़े बुर्जुगों ने भी इस अभियान में भागेदारी की। जिसमें अनुलोम विलोम, कपाल भारती आदि योग किया।
----इनसेट
चित्रकूट(ब्यूरो)। मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आरके सिंह पटेल व जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने स्वस्थ्य चित्रकूट निरोग चित्रकूट की धारणा से आकाश में गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पतंजलि योग समिति की महिला समिति की अध्यक्ष मंजू के सरवानी व समिति के पदाधिकारी नरेंद्र चंद्रवंशी,हेमंत सिंह ने योग करने आए छात्र-छात्राओं महिला पुरुषों को योग कराया। एक साथ छात्र-छात्राएं व महिला पुरुष एक साथ हजारों की संख्या में एक साथ लोग जब योग कर रहे थे तो देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर एसपी प्रताप गोपेंद्र,एसडीएम नरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, बद्री त्रिपाठी, रणवीर सिंह चौहान, भालेंद्रु सिंह, पंकज अग्रवाल व केशव शिवहरे आदि मौजूद रहे।
खोही(ब्यूरो)। धर्मनगरी में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में पब्लिक हॉयर सेकेंड्री स्कूल के खेल मैदान में योेग कार्यक्रम किया गया। जिसमें एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने साधुसंतों के साथ सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम में प्रमुखद्वार के महंत रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कहा कि योग एक अनादिकाल से चली आ रहीं परम्परा है। स्वस्थ्य रहने के लिए सिर्फ योग ही माध्यम है जो श्रम के साथ बुद्धि भी तेज होती है।
विज्ञापन
महंत रामेश्वरदास ,आचार्य मंदिर के बद्री प्रपन्नादास महाराज , जानकीकुंड चिकित्सालय के निदेशक डॉ.बीके जैन, राजेंद्र मिश्रा, डॉ.एबीएस राजपूत, योग प्रशिक्षक तुशार कांत शास्त्री,योग प्रशिक्षक संतोष मिश्र,दीनदयाल शोध संस्थान के अभय महाजन एवं ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. नरेशचन्द गौतम , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पी एलअवस्थी, नगर पंचायत के सीएमओ जीतेन्द्र परिहार,एके गर्ग, तहसीलदार तेजपति सिंह, हेमराज सिंह चौबे, राजेन्द्र त्रिपाठी, कार्तिकेय द्विवेदी निर्मोही अखाडा से ओंकारदास, दीनदयाल दास, बलरामदास, सुखरामदास, गायत्री शक्तिपीठ के रामनारायण त्रिपाठी, भागवत पीठ के नवलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट(ब्यूरो)। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में योग कार्यक्रम आरोग्य भारतीय समिति की तरफ कराया गया। जिमसें सुदूर क्षेत्र से आए तीर्थ यात्रियों के साथ आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों ने भी योग किया। जिनको योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने योग कराया। डॉ. विपुल कुमार सिंह,बैजनाथ सिंह, सहित राजनैतिक दल के नेता मौजूद रहे। सांसद व विधायक ने योग प्रशिक्षक रमेश सिंह राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों मऊ,पहाड़ी, राजापुर,मानिकपुर, बरगढ़, रामनगर, सरैंया, भौंरी व देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति परिक्रमा मार्ग के अनुसार वृद्ध जन आश्रम समेत तहसील व ब्लाक परिसर में योग दिवस मनाया। प्रशिक्षक सभाजीत सिंह ने योग कराया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योग किया। इस मौके पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा,एसडीएम रमाशंकर, एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट(ब्यूरो)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे की मौजूदगी में योग दिवस मनाया गया। सभी शिक्षकों के अलावा छात्रों में उत्साह देखा गया। नि:शक्त छात्रों ने योगासन कर खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए योग किए।
--इनसेट
चित्रकूट(ब्यूरो)। मुख्यालय के रामकृपा होटल में भी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर और किसानों ने योग दिवस मनाया। किसानों के साथ कंपनी के कर्मचारियों ने स्वस्थ्य शरीर रखने के लिए योग पर जोर दिया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, दिलीप सिंह, विवेक अग्रवाल, संजय यादव, रवि यती, विजय पंाडेय, सुनील यादव, रामबाबू आदि मौजूद रहे।