फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The insurance company paid Rs

फोरम ने बीमा कंपनी को दिया रुपये देने का आदेश

Tue, 13 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 13 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The insurance company paid Rs

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने भारतीय

विज्ञापन
जीवन बीमा निगम को चार लाख रुपये की धनराशि और निर्णय की तिथि तक पांच फीसदी वार्षिक की दर से ब्याज एक माह के अंदर वादी को अदा करने का आदेश दिया है।

मामला देवल पोस्ट चौरा तहसील कर्वी की ननकी देवी का है। ननकी ने परिवाद पत्र दायर कर कहा था कि उसके पति रामकिशोर यादव ने भारतीय जीवन बीमा निगम की मथुरा शाखा से तीस मार्च 95 को एक पालिसी ली थी।

इसके अलावा 18 फरवरी 95 को कर्वी शाखा से एक पालिसी ली गई। इन दोनों की पहली किस्त भी अदा की गई। रामकिशोर की 14 मई 95 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में उल्टी-दस्त से मौत हो गई।

इसके बाद निगम के कार्यालय में कई बार क्लेम के लिए प्रार्थनापत्र दिए पर सुनवाई नहीं हुई। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने दावा अस्वीकार कर दिया गया और सूचना नहीं दी गई। जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने फोरम में परिवाद दायर किया।

फोरम के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने विपक्षीगण भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अलीगढ़, क्षेत्रीय मंडल प्रबंधक कानपुर, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक इलाहाबाद, शाखा प्रबंधक कर्वी और मथुरा को आदेशित किया है कि वे परिवादिनी को कुल चार लाख रुपये की बीमा धनराशि और उस पर निर्णय की तिथि तक पांच प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज का भुगतान करें।

उन्होंने संपूर्ण धनराशि आदेश पारित होने के एक माह के अंदर अदा करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर फोरम के सदस्य रामराज सिंह और मंजू गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed