फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   As human beings, we won't eat this rotten food...

Chitrakoot News: हम इंसान होकर यह सड़ा हुआ खाना नहीं खाएंगे...

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
As human beings, we won't eat this rotten food...
चित्रकूट। बाढ़ में फंसे पीड़ितों का प्रशासन ने सोमवार को लंच पैकेट वितरित किए। वहां पर एक युवक ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। साथ ही भाजपा नेताओं को भी कोसा और गाली गलौज भी की।
विज्ञापन

युवक कह रहा है कि हम इंसान हैं, यह सड़ा हुआ खाना नहीं खाएंगे। हालांकि वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रशासन ने लंच पैकेट वापस मंगाकर दूसरे लंच पैकेट भिजवाए और उस लंच पैकेट की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

वायरल वीडियो नया घाट का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो में युवक कह रहा है कि हम इंसान होकर यह सड़ा हुआ खाना नहीं खाएंगे, मरना पसंद है, लेकिन ऐसा खाना नहीं। साथ ही भाजपा नेताओं को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की और सड़ा खाना वापस ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम पुलकित गर्ग ने लंच पैकेट की जांच के लिए खाद्य विभाग को भेजा और खाना बनाने वाले स्थान पर जांच के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed