{"_id":"6797d5477edcfef77d081d04","slug":"the-in-charge-took-out-a-procession-sang-songs-and-celebrated-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112752-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रभारी फेरी निकाली, गाए गीत, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रभारी फेरी निकाली, गाए गीत, मनाया जश्न
विज्ञापन
शिवरामपुर में छात्राओं की परेड के दौरान तिरंगा लेकर मौजूद नन्हीं बालिका।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों पर ध्वज फहराकर गोष्ठी की गई। पुलिस लाइंस की परेड आकर्षक रही।
डीएम शिवशरणप्पा ने कलेक्ट्रट परिसर में ध्वज फहराया। कहा कि सभी दायित्व निभाएं। गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिला अस्पताल में फल बांटे गए।
पुलिस लाइंस में मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। पुलिस के जवानों ने शानदार मार्च पास्ट किया । जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी, सीडीओ अमृत पाल कौर, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, गोस्वामी तुलसी राजकीय महाविद्यालय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, छत्रपति साहूजी महिला विद्यालय, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, सेठ रामनाथ रामकि शुन सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती बालिका इंटर कोलज, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कॉलेज, सहज गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस मनाया। किंगसन इंग्लिश स्कूल, बुईया बाई आवासीय स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, सुषमा स्वरूप स्कूल, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकतेन, जेएम पब्लिक स्कूल, सदगुुरु पब्लिक स्कूल, चित्रकूट इंटर कॉलेज, श्रीगंगा प्रसाद जनेसवा इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। गायत्री शक्ति पीठ में कार्यक्रम हुए। रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम किया गया। गोष्ठी में शहीदों को याद किया गया। भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर से तिरंगा रैली निकाली। हनुमानधारा मंदिर स्थित रोपवे परिसर में ध्वजारोहण किया गया। दामोदर रोपवे के अधिकारी व कर्मचारी रहे।