फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The garden department sought information about the damage caused by the storm.

Chitrakoot News: आंधी से नुकसान की उद्यान विभाग ने मांगी जानकारी

Sat, 23 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 23 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The garden department sought information about the damage caused by the storm.
चित्रकूट। आंधी-तूफान से जनपद के कई क्षेत्रों में फलदार बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसे देख उद्यान विभाग ने प्रभावित किसानों के लिए सहायता प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने किसानों से तीन दिन के भीतर नुकसान की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन




हाल ही में जनपद में तेज आंधी और तूफान आया था। इस तूफान में आम, अमरूद और केला जैसे फलदार पौधों और पेड़ों के उखड़ने तथा क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आईं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए उद्यान विभाग नुकसान का आकलन कराएगा। जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने कहा कि नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने किसानों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे नुकसान की सूचना तीन दिन के भीतर उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि किसानों को अपने साथ क्षतिग्रस्त पौधों की अनुमानित संख्या, उनकी प्रजाति, प्रभावित भूमि का खसरा-खतौनी नंबर और नुकसान दर्शाने वाली स्पष्ट तस्वीरें (यदि उपलब्ध हों) साथ लानी होंगी। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी के मोबाइल नंबर 8840539706 तथा शशांक कुमार के मोबाइल नंबर 9651365893 पर किसान संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि उद्यान विभाग किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और शासन के नियमों के अनुसार हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed