{"_id":"58ea65e14f1c1b9d285b4a12","slug":"the-fury-of-the-fire-continues-20-beige-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का कहर जारी 20 बीघे की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का कहर जारी 20 बीघे की फसल राख
चित्रकूट
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बोड़ीपोखरी के खलिहान में लगी आग के बाद बची फसल को सहेजते किसान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़/ भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थानाक्षेत्र के बोड़ीपोखरी चौराहे के पास एक खलिहान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की फसल राख हो गई। बरगढ़बाजार निवासी किसान के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण पांच बीघे में लगा गेहूं जलकर राख गया।
जानकारी के अनुसार बोड़ीपोखरी पेट्रोल पंप के पीछे खलिहान में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। धू-धूकर जलती फसल देख आस पास के लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी। नजदीक ही पेट्रोल पंप होने से किसी बड़ी अनहोनी की संभावना पर फायर बिग्रेड की टीम भी जल्द पहुंच गई।
ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड टीम की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस आग से रैपुरा के आनंदी प्रसाद पुत्र सहादेव पटेल की 13 बीघे, ननका प्रजापति पुत्र समई की दो बीघे, राजेंद्र प्रसाद पुत्र राघव पटेल बरहट की दो बीघे और पप्पू पुत्र ननुआ प्रजापति निवासी रैपुरा की डेढ़ बीघे की गेंहू व मसूर की फसल नष्ट हो गई। वहीं किसान रज्जा, पप्पू और श्रीराम की भी एक-एक बीघे की फसल जली है।
विज्ञापन
इसके अलावा बरगढ़ निवासी रामकिशोर ने गांव के किसान गुरू द्विवेदी से बटाई मेें खेत ले रखा था। अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई। मौके पर समय से किसी के न पहुंचने खेत मेें लगी सारी फसल जल गई। आग को किसी तरह से ग्रामीणों की सहायता से बुझाया गया।
मानिकपुर एसडीएम रामशंकर ने बताया कि बोड़ीपोखरी के खलिहान में आग लगने की जानकारी मिली है। मौके पर सचिव रामशरण राही व लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।