{"_id":"64076ca0106136ccfa04d1b4","slug":"the-food-teams-argument-with-the-merchants-chitrakutt-news-c-12-1-113332-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद्य टीम की व्यापारियों से नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद्य टीम की व्यापारियों से नोंकझोंक
Tue, 07 Mar 2023 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राजापुर व मानिकपुर में कई दुकानों में छापे मारे
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर/राजापुर(चित्रकूट)। खाद्य विभाग की टीम ने राजापुर व मानिकपुर की कई दुकानों में छापा मारा।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अलग अलग टीमों ने जिले के अलग अलग स्थानों पर सुबह से छापा मारा। मिलावटी खोया, नमकीन व तेल घी की बिक्री की जांच की। टीम सुबह राजापुर पहुंची तो कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन जांच टीम नमूने लेने की जिद करती रही। इसी बात पर तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। कुछ ऐसी ही स्थित पहाड़ी व मानिकपुर में भी दोपहर को बनी।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने जांच टीम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। कहा कि टीम दबाव बनाकर नमूने लेती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
टीम ने 29 नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के कई स्थानों पर जांच की है। 48 घंटे में कई स्थानों से 29 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सहायक खाद्य आयुक्त डा. सीआर प्रजापति ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी लालजीत यादव, दीपेंद्र कुमार सिंह, झनकार सिंह, सुमित पांडेय सहित पुलिस प्रशासन व राजस्व की संयुक्त टीम ने जनपद में अभि सूचना के आधार पर कई जगह छापेमारी की। बताया गया कि विक्रय के पूर्व पैक्ड खाद्य पदार्थों में एफएसएसआई अनुज्ञप्ति नंबर, बैच नंबर, एक्सपायरी, निर्माता का नाम व पता आदि अवश्य देख लें। खोया, मिठाई व अन्य खुले खाद्य पदार्थों के प्रति सजग रहें। मिलावट किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी।