फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fire reached the forest of Ranipur Tiger Reserve area

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल तक पहुंची आग

Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The fire reached the forest of Ranipur Tiger Reserve area
मानिकपुर। एमपी के मिचकुरियन के जंगल में लगी आग यूपी सीमा के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गिदुरहा के जंगल तक पहुंच गई। सोमवार को सुबह से ही चित्रकूट और सतना के वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को एमपी क्षेत्र के मिचुकिरयन के जंगल में आग लग गई थी। आग धीरे-धीरे यूपी के मानिकपुर क्षेत्र में फैलकर गिदुरहा के जंगल तक पहुंच गई है। आग दो सौ मीटर तक फैल चुकी है। पेड़ व पौधे जल रहे हैं। आग की लपटें दूर-दर से दिखाई दे रही हैं। वन कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। एमपी क्षेत्र के मिचकुरियन के जंगल में दूसरे दिन भी आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेडकी गाड़ियों से आग बूझाई जा रही है। मानिकपुर रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि आग को काबू करने में वन कर्मी लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed