फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fire destroyed the dreams of getting the daughters married

Chitrakoot News: आग ने जला दिए बेटियों की शादी की अरमान

Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The fire destroyed the dreams of getting the daughters married
पीड़ितों को सहायता रा​शि देते व्यापारी।  - फोटो : संवाद
राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में पांच अप्रैल को लगी आग ने कई बेटियों की शादी के अरमान जला दिए। बस्ती की चार बेटियों की शादी तय है। इनमें से कुछ की मई तो कुछ की जून में शादी है। दहेज का सामान जल जाने से पीड़ितों को अब यह नहीं समझ आ रहा है कि बेटियों के हाथ कैसे पीले करेंगे।
विज्ञापन

विधवा गंगा देवी ने बताया कि सात मई को बेटी पिंकी की शादी तय है। तैयारी के लिए काफी सामान खरीदकर घर में रखा था। तीन पुत्र हैं, जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आग से गृहस्थी और दहेज का सामान जल गया। अगनुआ ने बताया कि बेटी फूलकली की शादी जून में होनी है। वरीछा हो चुका है। मजदूरी कर दहेज के लिए सामान खरीदकर रखा था। सब आग से जल गया। अब बेटी की शादी कैसे होगी। विदेशिया देवी ने बताया कि बेटी संगीता की पांच मई को बरात आनी है। दहेज का सामान और अन्य सामग्री खरीदकर रखा था। आग से सब जल गया। अब बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे। गांव के अनूप वर्मा ने बताया कि बेटी अल्का की शादी मई में होनी है। इसके लिए 50 हजार रुपये और लगभग डेढ़ लाख के जेवर खरीद कर रखे थे, जो आग से जल गए। संवाद
विज्ञापन

23 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, नौ को आंशिक नुकसान
राजापुर/सरधुआ। जिला प्रशासन ने पीड़ितों से बातचीत कर अंतिम सूची तैयार की। 32 परिवार प्रभावित हुए। इसमें 23 के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आठ को आंशिक नुकसान हुआ। लेखपाल शशांक मिश्रा ने बताया कि शनिवार को घटना के बाद जब पीड़ितों की सूची बनाई तो तो 55 प्रभावित मिले। कई पीड़ितों ने अपने, भाई और पिता के नाम अलग-अलग घर लिखा दिए। जांच के बाद 32 पीड़ित परिवारों की सूची बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ



राजापुर। अग्नि पीड़ितों से मिलने सोमवार को सांसद कृष्णा पटेल, सदर विधायक अनिल प्रधान और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी गांव पहुंचे। इनका हालचाल जानने के लिए राहत सामग्री बांटी।

पांच अप्रैल की दोपहर अनुसूचित जाति की बस्ती में लगी आग से 32 घर जल गए थे। एक गाय भी जलकर मर गई थी। आग से चार बेटियों के दहेज का सामान भी जल गया था। सोमवार को सपा विधायक अनिल प्रधान बस्ती पहुंचे। पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद की। मुख्यमंत्री राहत कोष से दस-दस लाख रुपये की मदद की मांग की है। दयाराम यादव, कुलदीप यादव, नवनीत सोनी, मनीष विश्वकर्मा, मंगल यादव, तीरथ वर्मा, प्रिंस केसरवानी भी साथ रहे।



सांसद कृष्णा पटेल भी बस्ती पहुंची। उन्हें देखकर महिलाएं लिपटकर रोने लगीं। सांसद ने ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान पुनीत उपाध्याय ने खराब करीब डेढ़ किमी सड़क बनवाने की मांग सांसद से की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने आटा, दाल, चावल, नमक, तेल ,बाल्टी, दरी, चादर, साड़ी ,निरमा ,साबुन ,जूते चप्पल व अन्य खाद्य सामग्री बांटी। जिलाध्यक्ष ने बेटियों की शादी में मदद का आश्वासन दिया। पूर्ति निरीक्षक कृपा शंकर द्विवेदी, गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, नवल किशोर पांडेय, मलय वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा, महेश जायसवाल, शिवपूजन गुप्ता भी मौजूद रहे।

भोजन और राहत सामग्री बांटी



चित्रकूट। भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय गौतम व आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कुंवर सिद्धार्थ भी सोमवार को भदेदू पहुंचे। पीड़ितों को भोजन व राहत सामग्री वितरित की। साथ में विनोद कुमार वर्मा, रामनाथ वर्मा, श्रीपाल प्रजापति, देवशरण वर्मा, भाग्य चंद्र सोनकर, विजय सोनकर, राकेश पठारी, लवकुश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भदेदू गांव पहुंचा। पीड़ितों से मिलकर सांत्वना दी। कांग्रेस नेता गज्जू प्रसाद फौजी, कामता प्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।


तेज हवा से धधकी थी आग

राजापुर। अनुसूचित जाति की बस्ती के राकेश कुमार व अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि पणरहाई बगीचे के पास जौ के खेत में करीब डेढ़ बजे आग लगी थी। यह धीरे-धीरे बस्ती तक पहुंचे गई और घरों को चपेट में ले लिया। प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि सबसे पहले यूपी-112 को सूचना दी थी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची। इससे आग ने विकराल रूप से ले लिया। रनिया देवी ने बताया कि तेज हवा के कारण आग की चिंगारी उड़कर दूर के घरों को चपेट में ले ली। इससे 32 घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed