{"_id":"2ada6de254a37bd4918e2f9a643468a8","slug":"the-farmer-died-from-the-shock-of-wheat-kutting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं कतराने गए किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं कतराने गए किसान की सदमे से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
फसल नुकसान के सदमे से एक और किसान ने दम तोड़ दिया है। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि परिजनों ने मौत की वजह सदमे से बताई है।
रामाकोल मजरा गुड़ियनपुरवा थाना रैपुरा निवासी दिलीप ने बताया कि उसके पिता सीताराम (38) पुत्र नैना बुधवार रात अपने खेत में गेहूं कतरा रहे थे। फसल काफी कम होने से वह कई दिन से दुखी थे। पैदावार कम देखकर खेत में ही उनको दिल का दौरा पड़ा।
जब तक उनको अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। दिलीप का कहना है कि सदमे से ही उनके पिता की मौत हुई है। उसके एक बीघे खेत से ही घर खर्च चलता था।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी कन्या देवी के अलावा पुत्र दिलीप और पुत्री पूजा है। किसान की मौत की सूचना रैपुरा थाने को दी गई। रैपुरा एसओ शैलकुमार ने बताया कि परिजनों ने सदमे से मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।