{"_id":"ec4a1b1be5e3a71ec74e6d8de836479e","slug":"the-driver-was-not-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की नहीं हुई गिरफ्तारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन हो गए पर पुलिस दुर्घटना के आरोपी जायलो चालक
विज्ञापन
को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हादसे की शिकार बच्ची के पिता का आरोप है कि
पुलिस की शह से आरोपी फरार है और उसके दिल्ली भाग जाने की बात पता चली है।
मंगलवार की शाम बेड़ी पुलिया के पास रहने वाले संजीव शर्मा की पुत्री सौम्या (6) की एक अनियंत्रित जायलो से कुचलकर मौत हो गई थी। चालक की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
संजीव का आरोप है कि चौकी का एक सिपाही आरोपी की पैरवी कर रहा है। यही कारण है कि चालक का नाम, पता बताने के बाद भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की शह से वास्तविक आरोपी को दिल्ली भगा दिया गया, अब किसी डमी आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने की साजिश चल रही है।
चौकी प्रभारी मधुसूदन मिश्रा ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि जल्द ही आरोपी चालक गिरफ्तार होगा। एसपी स्वामी प्रसाद ने कहा कि आरोपी चालक गिरफ्तार नहीं हुआ तो शुक्रवार को कोर्ट में उसकी कुर्की की अर्जी दाखिल की जाएगी।