फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The city will be garbage-free, two garbage transfer centers will be built with an investment of Rs 80 lakh.

Chitrakoot News: कूड़ामुक्त होगा शहर, 80 लाख से बनेंगे दो कूड़ा ट्रांसफर सेंटर

Sat, 17 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The city will be garbage-free, two garbage transfer centers will be built with an investment of Rs 80 lakh.
चित्रकूट। चित्रकूट को कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से, प्रमुख सड़कों और गलियों से निकलने वाले कचरे को अब दो अत्याधुनिक कूड़ा ट्रांसफर केंद्रों पर एकत्र किया जाएगा। इन केंद्रों के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के निर्देश पर इस योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार, सोनेपुर मोड़ नहर के पास एक केंद्र स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरे के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। ये केंद्र इतने बड़े होंगे कि इनमें कूड़ा गाड़ियां, ट्रक और जेसीबी आसानी से समा सकेंगी। इससे कूड़ा हवा के साथ नहीं बिखरेगा और छुट्टा पशुओं की पहुंच से भी दूर रहेगा। इन केंद्रों पर जमा होने वाले कचरे को बाद में मरजातपुर स्थित एफआरएफ सेंटर भेजा जाएगा, जहां गीले और सूखे कचरे को अलग कर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



रोजाना निकलता है 40 टन कचरा

शहर से प्रतिदिन लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है। 25 वार्डों में 14 कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां कचरा एकत्र करती हैं। हालांकि, सफाईकर्मी अक्सर घरों से कचरा लाकर सड़क किनारे डाल देते हैं, जिससे आवारा मवेशी आकर्षित होते हैं और पॉलीथिन व प्लास्टिक खाने से उनकी जान को खतरा होता है। इससे शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है। अधिशासी अधिकारी लालजी ने बताया कि केंद्रों के लिए जमीन तलाशी जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालजी ने बताया कि शहर में कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है, इन सेंटरों को बनाने के लिए शहर में दो स्थानों पर जमीन तलाशी जा रही है। चयनित जमीन पर जल्द निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed