फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The cameras in the high security barracks should not be tampered with.

Chitrakoot News: हाई सिक्योरिटी की बैरक के कैमरों में न की जाए छेड़छाड़

Thu, 27 Nov 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 27 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The cameras in the high security barracks should not be tampered with.
28 सीकेटीपी-7- परिचय- जेल निरीक्षण के बाद गेट पर मौजूद डीएम व एसपी। संवाद
चित्रकूट। डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। मुआयने में उन्होंने वहां की बैरकों को खंगाला, लेकिन कहीं पर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बैरकों की सुरक्षा मसले पर उन्होंने कहा कि कि 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे संचालित किए जाएं। साथ ही हाई सिक्योरिटी बैरकों के कैमरों में कतई छेड़छाड़ न की जाए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सयुंक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया । सबसे पहले अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी बैरक की सुरक्षा व इसमें बंद बंदियों के स्वास्थ्य व सर्दियों से बचाव के उपायों की जानकारी ली। इनके बैरकों की तलाशी भी कराई गई। इससे जुड़े सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देख इसमें कतई छेड़छेड़ न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं से खान-पान आदि की जानकारी की तथा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार दूरभाष पर बात भी कराते रहें। हाई सिक्योरिटी बैरक में कैदियों की खाना तलाशी कराकर अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया कि कैदियों को मीनू के अनुसार खान-पान की व्यवस्था रहे। इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed