{"_id":"64e90a175ed503e0d6000ab8","slug":"the-businessman-died-in-the-pond-while-plucking-flowers-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1208-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फूल तोड़ते समय तालाब में उतरे व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फूल तोड़ते समय तालाब में उतरे व्यापारी की मौत
Sat, 26 Aug 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। तालाब में फूल तोड़ते समय फूल व्यापारी गहरे पानी में चला गया। जानकारी होते ही अन्य व्यापारी साथी व कुछ गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरु की। लगभग आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कानपुर के थाना बिधनू का निवासी था।
बिदनू के शंभुआ निवासी बदलू पुत्र भगवानदीन, अमर पुत्र संतोष व रामबाबू उर्फ छोटे (40) पुत्र महादेव फूल बेंचने का कार्य करते हैं। सावन व मलमास माह में कमल के फूल की महत्ता होने के चलते महंगे दामों में बिकते हैं। ऐसे में सभी लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव स्थित नंदहा तालाब में कमल गटटे के फूल को तोड़ने के लिए शुक्रवार को ट्यूब के सहारे उतरे।
अच्छे किस्म के फूल को तोड़ने के लिए रामबाबू तालाब के बीच में चला गया और मिर्गी रोग होने के चलते बेहोश होकर गिर गया। जब बदलू व अमर ने देखा कि रामबाबू नजर नहीं आ रहा तो तलाश शुरू की।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि शिवगोपाल को इसकी जानकारी दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। गोताखोरों की मदद से रामबाबू को तालाब से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के साथी बदलू व अमर ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी के चलते कभी कभार चक्कर आते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।