{"_id":"a37032f5fbcd1dc0ba988e9c40a43692","slug":"the-body-of-the-jam-with-a-highway-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का शव रखकर हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का शव रखकर हाइवे किया जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेशर में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी मजदूरों ने पत्नी को बताया कि उसके पति
की सड़क हादसे में मौत हो गई।
परिजनों ने तलाश की तो शव बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में मिला। यह देख घरवाले और बिरादरी के लोग भड़क गए। लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
भरतकूप कस्बे में पेट्रोल पंप के पास आनंदी पटेल का क्रेशर है। इसमें अच्छेलाल (35) पुत्र मइयादीन कोल श्रमिक था। अच्छेलाल की पत्नी ललिता ने बताया कि क्रेशर का लीवर खराब होने पर बुधवार को उसका पति एक अन्य मजदूर मुन्ना लाल के साथ ट्रैक्टर से कबरई (महोबा) बनवाने गया था।
रात में अच्छेलाल का फोन आया कि वह लौट आया है। कुछ देर में घर आ जाएगा। इसके बाद वह सो गई। सुबह लगभग चार बजे कुछ लोग पहुंचे और उसे बताया कि अच्छेलाल का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह बदहवास हो गई और कोल बस्ती के कुछ लोगों को लेकर आसपास पता किया।
बताया कि कहीं भी दुर्घटना की जानकारी नहीं हुई। पास के बगीचे में ट्रैक्टर खड़ा देख हम लोगों का माथा ठनका। ट्राली में देखा तो अच्छेलाल का शव रखा था।
आरोप लगाया कि उसके पति की क्रेशर में ही मौत हुई। इन लोगों ने दुर्घटना का रूप देने को गुमराह किया। आक्रोशित परिजन बस्ती के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर को झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर भरतकूप चौकी प्रभारी आरबी सिंह, शिवरामपुर चौकी प्रभारी संतशरण सिंह और सीतापुर चौकी प्रीारी नीरज यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, पर ये लोग नहीं माने। इनकी मांग थी कि क्रेशर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और मृतक की पत्नी को मुआवजा दिलाया जाए।
सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने पहुंचकर इनको समझाया और आश्वासन दिया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी जाएगी, उचित धाराओं में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम हटाया गया।
एसओ भरतकूप आरबी सिंह ने बताया कि जब मुन्नालाल से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कबरई से आते समय ट्रैक्टर चला रहा था।
ट्राली में लीवर के बगल में अच्छेलाल बैठा था। अच्छेलाल को झपकी लग गई, जिससे वह सो गया। कहीं पर ट्राली उछलने से लीवर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मुन्नालाल पुत्र भाऊ के खिलाफ कोतवाली कर्वी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से उमरी (मानिकपुर) निवासी अच्छेलाल खाने-कमाने के लिए लगभग दस साल पहले भरतकूप आ गया था। यहीं उसने शादी की। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी छह साल की है। अच्छेलाल की मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया।