फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The ax gun fired at the farm

खेत पर कब्जे को लेकर चली कुल्हाडी तानी बंदूक

Sun, 03 Nov 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The ax gun fired at the farm
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पडरी डिलौरा गांव में खेत की जमीन पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। पिटे पक्ष ने आरोप लगाया कि सगे भाई व उसके पुत्रों ने कुल्हाड़ी, फरसा व बंदूक लेकर उन पर हमला बोल घायल कर दिया है। आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल पिता बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पडरी डिलौरा निवासी बाले पुत्र घनश्याम ने बताया कि बंटवारे में जो उन्हें खेत मिला है उस पर उनके सगे भाई दीनबंधु जबरन कब्जा करना चाहते हैं। रविवार की शाम को दीनबंधु उनके खेत में कब्जे की नियत से पहुंचा। इसका विरोध किया तो दीनबंधु व उसके पुत्र भैरों, प्रीतम व छोटू ने कुल्हाड़ी, बंदूक व फरसा से हमला बोल दिया। यह देख उसका पुत्र अनुज व पुत्री रीता बचाने पहुंची तो उन्हें भी लहूलुहान कर आरोपी भाग गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed