फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The audience was thrilled to see the staging of Sita Haran and Lanka Dahan.

Chitrakoot News: सीता हरण व लंका दहन का मंचन देख रोमांचित हुए दर्शक

Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled to see the staging of Sita Haran and Lanka Dahan.
फोटो - 28 बबेरू में सीता हरण का मंचन करते कलाकार। संवाद
अतर्रा/बबेरू। नवरात्र पर्व पर जगह-जगह रामलीला का मंचन किया हो रहा है। लीलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में एकता व सद्भावना का विकास करना है। अतर्रा के रामलीला मैदान में रविवार को लंका दहन और विभीषण शरणागति की लीला ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने रामायण की कथा को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

लीला में रावण की भूमिका सुरेश फौजी शर्मा ने दमदार तरीके से निभाई, जबकि लवकुश ने श्रीराम, रवि तिवारी ने सीता, लखन शर्मा ने नारद, कमता तिवारी ने इंद्र, सुरेश तिवारी ने भगवान शंकर का अभिनय किया। कलाकारों के संवाद, भावभंगिमा और पारंपरिक अभिनय शैली ने दर्शकों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं बबेरू के रामलीला मैदान में सूपर्णनखा, सीता हरण का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लीला में रौनक दीक्षित ने राम, राघव पांडेय ने लक्ष्मण,रुद्र मिश्रा ने सीता, बुद्धसेन ने सपूर्णनखा, दिलीप सोनी खर, आदित्य सिंह ने दूषण, रविशंकर पांडेय ने रावण का अभिनय किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी प्रबंधक प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, अनूप यादव, मुन्ना सिंह, बृजमोहन सिंह, अरविंद कसौंधन, शिवमोहन यादव सहित अन्य ने व्यवस्थाएं संभालीं।

फोटो - 28 बबेरू में सीता हरण का मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो - 28 बबेरू में सीता हरण का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed