{"_id":"576590614f1c1b272a11be76","slug":"the-atmosphere-on-the-intelligence-coverage-poopers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों पर खुफिया नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों पर खुफिया नजर
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी की सब्जी मंडी में लगी आग के बाद माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों पर खुफिया तंत्र ने अपनी नजरें जमा दी हैं। उनकी हर रणनीति की जानकारी कर रिपोर्ट आलाधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने अपने सूत्रों को भी इलाकों में सक्रिय कर दिया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पहले ही दंगा नियंत्रण टीम के साथ रूट मार्च कर चुकी है। एसपी केके चौधरी ने भी अपनी मंशा साफ करते हुए कहा है कि सद्भाव व शांति बिगाड़ने वालों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार की रात को सब्जी मंडी में भीषण आग लगने के बाद दो समुदाय के दुकानदार एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने खुफिया विभाग को सक्रिय करते हुए रिपोर्ट मांगी है। बैठक कर विभाग के सभी कर्मचारियों को सतर्क करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद से लोकल इंटेलीजेंस उपद्रव में नामजद लोगों पर नजर रख रहे हैं। इन लोगों की रणनीति का भी पता लगाया जा रहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस समय रहते उचित कदम उठा सके।
विज्ञापन
सब्जी मंडी व आसपास पीएसी तैनात
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह तैयार है। गुरुवार के बाद लगातार शनिवार को भी सब्जी मंडी समेेत आसपास के प्रमुख स्थलों पर पुलिस जवानों के साथ एक दर्जन पीएसी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकानदारों को दिया भरोसा
चित्रकूट। शनिवार को पुलिस ने दोनों समुदाय के नेताओं और दुकानदारों से मिलकर उन्हें समझाया और भरोसा दिया कि किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजेंगे लेकिन किसी दोषी को छोडे़ंगे भी नहीं।
वीडियो फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान
बुधवार रात सब्जी मंडी में आग लगने के बाद पुलिस व दमकल जवानों पर पथराव कर उन्हें घायल करने वालों की पहचान वीडियो फुटेज से हो गई है। एसपी का दावा है कि इन लोगों में कई ज्ञात हैं तो कई अज्ञात भी हैं। अज्ञात लोगों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेने की तैयारी है।
एसपी केके चौधरी ने कोतवाली पुलिस, फायर बिग्रेड और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। इस रिकार्डिंग की जांच की गई। जिसमें कई लोगों के नाम स्पष्ट हो गए हैं।
एसपी ने दावा किया है कि वीडियो फुटेज में आधे आरोपियों की पहचान हो गई है। कई अज्ञात भी सामने आ रहे हैं। जिनकी शिनाख्त स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों से कराई जा रही है। इसके बाद पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।