फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The account exceeded 39 thousand

खाते से पार कर दिए 39 हजार

Thu, 12 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 12 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The account exceeded 39 thousand
बैंक के मुंबई हेड आफिस का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर
विज्ञापन
तरौंहा के एक व्यक्ति के खाते से 39 हजार रुपये निकाल ली गई। पीड़ित को रात में ही गलती का अहसास हुआ तो उसने चालीस हजार रुपये खाते से निकाले लेकिन सुबह होते-होते बड़ी रकम की ठगी हो चुकी थी।
 
तरौंहा के जगदेव दास अखाड़े के पास रहने वाले प्रेमनारायण पुत्र मन्नीलाल ने बताया कि सोनेपुर स्थित एसबीआई बैंक में उसका एकाउंट है। उसके खाते में लगभग 83 हजार रुपये थे।

बुधवार रात लगभग आठ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुरंत अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताओ, अन्यथा तुम्हारा एटीएम कार्ड निरस्त कर रकम लैप्स कर दी जाएगी। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई के मुंबई हेड आफिस का अधिकारी बताया।

इस पर हड़बड़ाहट में उसने अपना एटीएम पिन नंबर बता दिया। नंबर बता देने के बाद जब उसे गलती का अहसास हुआ तो वह तुरंत एटीएम पहुंचा और चार किस्तों में चालीस हजार रुपये निकाल लिए। फिर सोचा रात बारह बजे के बाद शेष रकम निकाल लेगा लेकिन शहर की बिजली गुल थी।

बारिश की वजह से वह सुबह तक एटीएम नहीं जा सका। सुबह उसने जब एटीएम खंगाला तो उसमें महज छह हजार रुपये बचे थे। इस पर उसने पांच हजार रुपये और निकाले। टप्पेबाज ने इसके बाद बचा पैसा भी नहीं छोड़ा और लगभग साढ़े 12 सौ रुपये चार किस्तों में निकाल लिए।

अब उसके  खाते में महज पांच सौ रुपये हैं। उसने फ्राड की पूरी जानकारी एसबीआई की सोनेपुर शाखा को देकर कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित को कोतवाली ले गए बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने एसपी से मांग की कि गरीब पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed