{"_id":"6001cd8e8ebc3e30cd028d89","slug":"thand-lagane-se-chaar-kee-maut-chitrakutt-news-knp606167531","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से चार की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो वृद्ध समेत चार लोगों की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार, इनकी मौत पेटदर्द व ठंड लगने से हुई है। परिजनों द्वारा शव के पोस्टमार्टम न कराने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कल्ला गांव निवासी रोहित कुमार (18) पुत्र शिवप्रसाद की शुक्रवार सुबह घर में अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि रोहित ने शरीर में दर्द की शिकायत की थी।
उधर, मुख्यालय के चमड़ा मंडी निवासी सत्यनारायण पटेल (65) की बुधवार रात को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र संदीप पटेल ने बताया कि ठंड लगने की संभावना है।
विज्ञापन
शहर के शंकर बाजार निवासी सतीश केशरवानी (58) की भी तबियत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके भाई मुकेश ने ठंड लगने की संभावना जताई है।
इसके अलावा शहर के बस स्टैंड निवासी बाबूलाल (81) पुत्र जागेश्वर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन सभी मामलों में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिससे ठंड से मौत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।