{"_id":"573234a24f1c1b2b05919b14","slug":"thanadhyksh-line-spot-in-triple-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 11 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी थाने में जानकारी लेते आईजी जोन आरके चतुर्वेदी व साथ में एसपी केके चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/पहाड़ी। तिहरे हत्याकांड के बाद आईजी जोन ने पहाड़ी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले डाकू गोप्पा पर इनाम पांच हजार से बढ़ाकर 12 हजार की जिले से संस्तुति कर डीआईजी कार्यालय फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के बरेठी रोड़ रैपुरवा बांध के पास रायफल वापसी का सौदा तय न होने पर डाकू गोप्पा गैंग ने विनोद, रामराज और हरीनारायण की गोलियों से भून दिया था। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
लगभग दो सालों से गोप्पा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को अंजाम देता रहा लेकिन पुलिस ने कभी ठोस कार्यवाही नहीं की। बढ़े हौसले से डाकू ने सरकारी सड़क निर्माण में बाधा डालकर चौथ की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद भी उसका कुछ नहीं बिगड़ा तो उसने रायफल लूट ली और अब रायफल लेने आए अलग-अलग गांव के तीन ग्रामीणों को गोलियों से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने सोमवार की रात और मंगलवार को दिनभर डाकू गोप्पा गैंग को ढूंढने का प्रयास किया।
मंगलवार की दोपहर को आईजी जोन आरके चतुर्वेदी ने भी पुलिस अधीक्षक केके चौधरी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से बातचीत के बाद पहाड़ी थानाध्यक्ष केपी दुबे को लाइनहाजिर कर दिया।
उनके स्थान पर रामेंद्र तिवारी को नया पहाड़ी प्रभारी बनाया गया है। थाने में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डाकू गोप्पा को जल्द दबोचा जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें काम कर रहीं हैं। एसपी ने बताया कि डाकू पर 12 हजार का इनाम करने की स्वीकृति देकर फाइल डीआईजी कार्यालय भेज दी गई है।