{"_id":"47814ec5b66e908cc2b62d76653c7e76","slug":"test-will-be-taken-for-weopen-licence-renewal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शस्त्र लाइसेंस रिन्यूवल को देना होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र लाइसेंस रिन्यूवल को देना होगा टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्रधारकों को अब असलहों का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए इसे चलाने का टेस्ट देना होगा। इसमें पास होने पर ही शस्त्र लाइसेंस का रिन्यूवल किया जाएगा। टेस्ट देने में कारतूस का खर्च असलहाधारक को स्वयं वहन करना होगा। गृह पुलिस अनुभाग से ये आदेश जारी हुआ है।
अगर लाइसेंस धारक शस्त्र चलाने के टेस्ट में असफल हो जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। टेस्ट के दौरान शस्त्रधारकों से निशाना नहीं लगवाया जाएगा। ये देखा जाएगा कि धारक शस्त्र से फायर करने में सक्षम है या नहीं। शस्त्र पकड़ने का तरीका भी देखा जाएगा। जिले के शस्त्रधारकों का टेस्ट पुलिस लाइन स्थित फायरिंग रेंज में होगा। जो लोग नए लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे उन्हें भी टेस्ट लेने के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा।
शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण करने से पहले शस्त्र चलाने का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लगने वाले कारतूस का खर्च लाइसेंस धारक को ही वहन करना होगा। जिले के शस्त्रधारकों का टेस्ट पुलिस लाइन की फायरिंग रेंज में लिया जाएगा। नए लाइसेंस आवेदनकर्ता को भी शस्त्र चलाने का टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
- नीलम अहलावत, डीएम