फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl sleeping on cot bitten by snake; dies.

Chitrakoot News: चारपाई पर सो रही बच्ची को सांप ने डसा, मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girl sleeping on cot bitten by snake; dies.
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव में रविवार सुबह चारपाई पर सो रही एक बच्ची को सांप ने डस लिया। परिजन उसे निजी नाव से नदी पार कर मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बरहा कोटरा निवासी गुड्डू ने बताया कि उसकी पुत्री अंशिका देवी (8) रविवार सुबह करीब चार बजे चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो सांप को वहां से जाते हुए देखा। आनन-फानन परिजन अंशिका को नाव से नदी पार कर मऊ सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंशिका दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मां माधुरी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed