फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Air Force launches rescue operation in Chitrakoot, saves two lives

Chitrakoot News: वायु सेना ने चलाया रेस्क्यू अभियान, दो लोगों की बचाई जान

Mon, 31 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Air Force launches rescue operation in Chitrakoot, saves two lives
- मध्य वायु कमान मुख्यालय ने कमान संभालते हुए आसमान से राहत का सूरज उगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

प्रयागराज। चित्रकूट में उफान पर आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बीच फंसे दो बुजुर्गों के लिए भारतीय वायु सेना के रणबांकुरे देवदूत बनकर पहुंचे। तेज जलप्रवाह के आगे जब एसडीआरएफ की नौकाएं भी बेबस हो गईं, तब प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय ने कमान संभालते हुए आसमान से राहत का सूरज उगाया।

घटना चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित एक दूरदराज इलाके की है, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा रखी थी। हालात की गंभीरता को भांपते हुए प्रयागराज से वायु सेना के चेतक हेलिकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर हेलिकॉप्टर के चालक दल ने उफनती हुई जलराशि के ऊपर हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरे दल ने जलप्रवाह के बीच फंसे दोनों बुजुर्ग व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और उन्हें सकुशल तट तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अदम्य साहस और मानवीय संवेदना के लिए हर कोई वायु सेना के इन जांबाजों की बहादुरी के कसीदे पढ़ रहा था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर देवार्थों धर ने इस सफल रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट फ्लाइंग स्किल और प्रशासनिक समन्वय ने समय रहते दोनों नागरिकों की सुरक्षित निकासी को पूरी तरह सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed