फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tempo overturned, one dead and other injured

Chitrakoot News: टेंपो पलटा, एक की मौत दूसरा घायल

Mon, 26 Feb 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned, one dead and other injured
पहाड़ी (चित्रकूट)। ओवरलोड़ टेंपो अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गई। इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐंचवारा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह थाना सरधुवा अंतर्गत ग्राम औदहा निवासी रामबालक (60) के साथ सोमवार की सुबह कस्बा पहाड़ी आया था। दोपहर को टेंपो से वापस अपने गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार से ओवरलोड टेंपो कलवारा बुजुर्ग के धोबिन पुरवा स्थित तालाब के पास पहुंची तो मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार रामबालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया। उधर पुलिस ने रामबालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भतीजे राजाबेटा ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। शादी नहीं हुई थी। मृतक कृषि कार्य करता था। टेंपो में 15 यात्री बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना पहाड़ी थाना अंतर्गत साईपुर गांव के पास हुई। ग्राम परसौजा निवासी विजय सोमवार को अपनी मां कल्ली की दवा कराने बाइक से ट्रामा सेंटर बांदा जा रहा था। साईपुर गांव के पास पहुंचा तो ओरन की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed