फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tempo drivers park their vehicle anywhere

टेंपो और डग्गामार वाहन चालक कहीं भी बना लेते स्टैंड

Fri, 02 Jan 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो /अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 02 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
tempo drivers park their vehicle anywhere

 जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। सबसे ज्यादा हालत तो ट्रैफिक चौराहे की ही खराब है। यहां तो लोगों के घरों के सामने ही अवैध स्टैंड बन गए हैं। इससे उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


 बस स्टाप, रामघाट, स्टेशन रोड पर भी जिसकी जहां मर्जी वाहन खड़ा कर देता है। टेंपो और डग्गामार वाहन चालक कहीं भी वाहन रोककर सवारी भरने लगते हैं। शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता की पड़ताल में ये हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

 
ट्रैफिक चौराहे में बेतरतीब टेंपो खड़े थे और चालक यातायात नियमों को धता बताकर सवारियां भरने में लगे थे। बस स्टाप पर भी यही स्थिति नजर आई। यहां जिस ट्रैैफिक सिपाही की ड्यूटी थी, वह चाय की दुकान पर बैठा नजर आया। यहां रोडवेज बसों के खड़े होने के स्थान पर भी निजी वाहन खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार वाहनाें के साथ ही टेंपो और टैक्सी वाले भी बीच रोड वाहन रोककर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। ट्रैफिक विभाग की उदासीनता के चलते मुख्यालय में हर जगह निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां बैठाकर चलना, मनमाना किराया वसूलना, सवारियों से अभद्रता, कहीं से भी वाहन को मोड़ देना टेंपो और डग्गामार वाहन चालकों की आदत बन गई है।

रेलवे स्टेशन के पास भी यही तस्वीर नजर आती है। चालक सवारियां देखते ही उनका हाथ खींचकर वाहन पर बैठने को विवश करते हैं।

इनका पालन कब होगा!
हाल ही में यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए शासन स्तर से जिम्मेदारी तय कर दी गई है। गृह सचिव कमल सक्सेना ने सभी जिलाधिकारियों और एसपी को निर्देश दिया है कि जिलों में निर्बाध यातायात संचालित करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। एकल मार्ग की व्यवस्था आवश्यकतानुसार लागू कराने, नो एंट्री की अवधि का अनुपालन कड़ाई से कराने, सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग समाप्त कराने, दुर्घटनाबहुल स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जिले में अभी तक इसका पालन होते नजर नहीं आ रहा। एसपी स्वामी प्रसाद ने कहा कि टीम यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखती है लेकिन इसका असर नहीं दिखता।


शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
ट्रैफिक चौराहा निवासी रामप्रकाश, सुशील गुप्ता, सत्य प्रकाश, अरविंद, जितेंद्र, संदीप आदि ने बताया कि उन लोगों के घरों के सामने निजी जीपों और बसों ने अवैध रूप से स्टैंड बना लिया है। ऐसे में उनका घरों से आना जाना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में इन लोगों ने एसपी को भी पत्र भेजा था पर सुनवाई नहीं हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed