{"_id":"624dd9790134c2521020c709","slug":"temple-of-vanvasi-shri-ram-built-on-the-lines-of-ayodhya-chitrakoot-news-knp6897328148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की तर्ज पर बने वनवासी श्रीराम का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की तर्ज पर बने वनवासी श्रीराम का मंदिर
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के साधु संतों की बैठक जानकीमहल में हुई। इसमें तय किया गया कि एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जब चित्रकूट आएंगे तो उनसे भगवान श्रीराम की वनस्थली पर अयोध्या की तर्ज पर विशाल राम मंदिर, धर्मनगरी परिक्षेत्र के सभी पौराणिक स्थलों की झांकियां और संग्रहालय निर्माण की मांग की जाएगी।
बैठक में महंत दिव्यजीवन दास ने कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की कर्म भूमि रही है। यहां उन्होंने वनवास काल में 12 वर्ष बिताए। इसको देखते हुए अयोध्या की तर्ज पर यहां भी भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर बनाया जाए, जिसमें वनवासी रूप की विशाल मूर्ति रखी जाए।
मंदिर परिसर के पास संग्रहालय भी बनाया जाए। महंत सीताशरण महराज ने बताया कि 10 अप्रैल को एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चित्रकूट आ रहे है। उनसे मिलकर ये मांगें रखीं जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में महंत रामजी दास, महंत रामप्यारे दास, महंत गोविंदा, संत रामकुमार नागा भी मौजूद रहे।