फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tell nutrition importance by programme

नुक्कड़ नाटकों से बताएं पोषण का महत्व

Sat, 31 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 31 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
tell nutrition importance by programme

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में शनिवार को जिलास्तरीय पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को एक सप्ताह में सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का वजन कराने के निर्देश दिए। कहा कि कालेज के छात्रों को प्रशिक्षित कर पोषण मिशन के उद्देश्यों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए बताया जाए। इसके लिए विभाग में बजट उपलब्ध है।

विज्ञापन


बैठक में डीएम नीलम अहलावत ने कहा कि जिन अधिकारियों को ग्राम सभाओं में बाल कुपोषण के संबंध में जानकारी देने को कहा गया था, वे शासनादेश के अनुसार इसे दो फरवरी तक हर हाल में दे दें। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को एक से बारह साल तक के छात्र-छात्राओं का वजन कराने को कहा।
विज्ञापन


ग्रामसभा आंगनबाड़ी केंद्रों की जगह अन्य जगहों पर बच्चों को बैठाकर वजन कराने की व्यवस्था करे। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में जाकर कुपोषण पर सर्वे करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इसका सत्यापन डाटा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामबहादुर, उपायुक्त श्रम रोजगार सेवाराम चौधरी, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. हरिसहाय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed